नई दिल्लीलीक्स…आईपीएल में हुई कोरोना की एंट्री. दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट मिले कोरोना पॉजिटिव…दिल्ली—बेंगलोर मैच को लेकर
आईपीएल 15 इस समय रोमांच पर चल रहा है, लेकिन कोरोना ने एक बार फिर से इसके रोमांच पर ग्रहण लगाने का काम शुरू कर दिया है. जी हां, आईपीएल में इस बार भी कोरोना की एंट्री हो गई हे. दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं. आईपीएल ने इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी है. शनिवार को दिल्ली और बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा. सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि आरसीबी के खिलाफ दिल्ली के मैच को रद भी किया जा सकता है.

पैट्रिक फरहार्ट दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों के संपर्क में भी रहे हैं और वे लगातार खिलाड़ियों के संपर्क में भी रहे हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट हुआ है. अगर कोई खिलाड़ी संक्रमित पाया जाता है तो उसे आइसोलेट किया जाएगा. वहीं ज्यादा खिलाड़ियों के संक्रमित पाए जाने पर मैच को टाला भी जा सकता है.