आगरालीक्स…आगरा आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थर मारकर कोच के शीशे तोड़े. पथराव देख सीट छोड़कर भागे यात्री…
देश की सबसे चर्चित और काफी सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस शरारती तत्वों का शिकार हो रही है. आगरा आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पत्थर मारे जिससे कोच सी—7 के शीशे टूट गए. इधर अचानक पथराव होते देख यात्रियों में दहशत मच गई और वह सीट से उठकर भाग खड़े हुए. रेलवे पुलिस द्वारा ऐसे शरारती तत्वों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर उसके शीशे तोड़े जाने की घटना हो चुकी है.

बुधवार को गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए आ रही थी. आगरा आने से पहले मनिया और जादू स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया. अचानक हुए पथराव से यात्री सहम गए और सीट से उठकर भाग खड़े हुए. पथराव से ट्रेन के कोच सी7 की सीट संख्या 13 और 14 की खिड़की का शीशा टूट गया है. गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई है. सचूना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए.