आगरालीक्स…आगरा में जिस युवक के ऊपर दबंगों ने पेशाब किया, वह आया पुलिस के सामने. पुलिस के सामने रोया और बताई उस रात की पूरी कहानी….
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में जिस युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके ऊपर आरोपियों ने पेशाब किया था, वह युवक पुलिस के सामने पहुंचा है. पुलिस के पास पहुंचकर पीड़ित युवक ने रो—रोकर उस रात की पूरी कहानी पुलिस को बताई है. पीड़ित के साथ पहुंचे उसके पिता ने बताया कि बहुत दिन पहले किसी बात पर बेटे की आरोपियों के साथ मारपीट हुई थी और उसकी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने ऐसा किया. बता दें कि पुलिस ने इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी आदित्य और उसके साथी भोला को अरेस्ट कर लिया है.

ये दी पूरी जानकारी
पीड़ित युवक का नाम विक्की है. उसने बताया कि 9 दिसंबर 2022 को वह भरतपुर से लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे पूरी रात गाड़ी में घुमाया. उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में अटूस ले जाकर भी पिटाई की. लहूलुहान हालत में उसके मुंह पर आरोपियों ने पेशाब किया और वीडियो भी बनाया. मारपीट की जानकारी पर विक्की के पिता वहा पहुंचे थे. आरोपियों के नाम आदित्य, निक्की बग्गा, साहिल खान, भोलू और मोहित बताए गए हैं. भोलू ने मोबाइल से वीडियो बनाया था और आदित्य ने मुंह पर पेशाब किया था. पुलिस ने आदित्य और उसके साथी भोला को अरेस्ट कर लिया है.
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का यह कहना है कि आदित्य हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं. विक्की भी इनका साथी है. लेन—देन को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था और जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.