Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: VC Prof. Ashurani honored at the Third Global Scholars Conference at Lucknow University…#agranews
आगरा

Agra News: VC Prof. Ashurani honored at the Third Global Scholars Conference at Lucknow University…#agranews

177

आगरालीक्स…लखनऊ विवि में तृतीय वैश्विक विदुषी सम्मेलन में सम्मानित हुईं कुलपति प्रो. आशुरानी..

विश्व महिला दिवस के अवसर पर अकादमिक एवं प्रशासनिक दक्षता के बल पर नारी सशक्तिकरण के दृष्टांत के रूप में डा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशु रानी को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय वैश्विक विदुषी सम्मेलन के लोक रंग कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

यह सम्मेलन 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक सम्पन्न हो रहा है, जिसके प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में आगरा से पधारी प्रो. आशूरानी ने अपने उद्बोधन में नारी को शक्तिस्वरूपा मानते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक महिलाओं के सम्मान में एक अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलता है,इसका श्रेय उन्होंने भारत की राष्ट्रपति समेत सूबे की प्रथम महिला मा.आनंदी बेन पटेल जी को दिया। वैश्विक संस्कृत मंच द्वारा आयोजित तृतीय वैश्विक विदुषी सम्मेलन के थीम "शक्ति अपनी पूर्ण कला में स्फुरित" विषय पर बोलते हुए उन्होंने विदुषी शब्द की व्याख्या के साथ कहा कि नारी में प्रेम ममता और सौहार्द का समन्वय एवं स्वत: स्फुरण होता है। आज इस समन्वय को बचाए रखने की आवश्यकता है।

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित लोक रंग कार्यक्रम में अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के निदेशक एवं सारस्वत अतिथि डॉ. राजेश अहिरवार तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय श्रीवास्तव, प्राचार्य आर.बी. एस. कालेज आगरा रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो. शालिनी साहनी तथा डॉ आयुषी जायसवाल ने किया।कार्य क्रम में प्रो. रागिनी श्रीवास्तव,प्रो. ऋचा मुग्धा एवं वैश्विक संस्कृत मंच के महासचिव डॉ. राजेश कुमार मिश्रा की महानीय उपस्थिति रही। प्रथम सत्र में प्रो. मंजुलता शर्मा,प्रो.जया मिश्रा, प्रो. चंद्रकांता राय भी उपस्थित रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!