आगरालीक्स …Agra News वीडियो आगरा में फ्लाई ओवर से उतरते ही भीषण हादसे में पिता पुत्र की मौत। ( Agra News Video : 65 year old Man & his son died in road accident near Rambagh Flyover in Agra #Agra )
आगरा में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 डी के रहने वाले 65 साल के सूरजपाल सिंह मूल निवासी कन्नौज अपने बेटे 20 साल के राहुल के साथ सोमवार सुबह 11 बजे बाइक से फिराजाबाद जा रहे थे। रामबाग फ्लाई ओवर से उतरते समय पीछे से आ रहे तेज स्पीड ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्र को चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों की मौत
ट्रक के बाइक को चपेर्ट में लेने से सूरजपाल ओर उनके बेटे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसके साथ ही हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।