आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर भीषण जाम. ईंटों से भरे ट्रोला और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगा कई किलोमीटर लंबा जाम. सुबह से ही हालत विकराल
कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रौला और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद एत्मादपुर से टूंडला के बीच आज सुबह से कई किलोमीटर दूर तक लंबे एक साइड जाम के हालात पैदा हो गए हैं। भीषण ट्रैफिक जाम के दौरान आगरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले हजारों वाहनों के साथ स्कूली बसें भी फंसे गईं। एत्मादपुर बरहन तिराहे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ने से बरहन रोड पर भी जाम के हालात बन गए।

फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में सुबह आठ बजे हुए सड़क हादसे के बाद हाइवे पर कई किलोमीटर दूर तक जाम लग गया। वाहन रेंग रेंग कर चल पाए। मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंसों के सायरन की आवाज गूंजती रहीं। पुलिस के दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के हटाए जाने के बाद भी यातायात दोपहर 12 बजे तक सामान्य नहीं हो पाया।