आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा में युवती की आवाज बनाकर हनी ट्रैप में फंसाने वाला इंजीनियरिंग छात्र अरेस्ट, अश्लील चैट और न्यूड वीडियो भेजकर करता था ब्लैकमेल, कैश जब्त। ( Agra News Video: Engineering student arrested for honey trapping people by imitating girl’s voice#Agra)
आगरा साइबर पुलिस ने ग्वालियर के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र दुर्गेश को अरेस्ट किया है, दुर्गेश ने रोबोटिक सॉफ्टवेयर बनाया लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुआ। दुर्गेश युवती की आवाज बनाकर बात करने में माहिर था, इसी आवाज से उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया।
युवती के नाम से आईडी बनाने के बाद हनी ट्रैप में फंसाता था
दुर्गेश ने युवती के नाम से कई आईडी बनाई, आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद फोन पर बात करने लगता था। युवती की आवाज में बात करने के बाद बिजनेस में इन्वेस्ट का आफर देता था, रोबोटिक सॉफ्टवेयर की मदद से इन्वेस्ट कराने के बाद ठगी करता था, जो इन्वेस्ट करने के लिए तैयार नहीं होते थे उनसे अश्लील चैट करता था और अश्लील और न्यूड वीडियो भेजने के बाद उसका स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल करने लगता था।
दयालबाग के युवक को बनाया शिकार
आगरा के दयालबाग के रहने वाले दीपक ने 2024 में साइबर थाने में शिकायत की थी, इसमें आरोप लगाए थे कि टेलीगाम की आईडी से बात होने के बाद रोबोटिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से निवेश करने के नाम पर ठगी की गई, दो बार में रोबोटिक सॉफ्टवेयर दिलाने के नाम पर 1.42 लाख रुपये लिए। आगरा की साइबर सेल ने जांच की। एडीसीपी आदित्य कुमार के अनुसार, साइबर सेल ने ग्वालियर से दुर्गेश को अरेस्ट किया है, उसने लोगों से लाखों की ठगी की है। अभी जांच की जा रही है।