आगरालीक्स …Agra News: आगरा के चर्चित टीसीएम मैनेजर मानव शर्मा के पत्नी से तंग आकर सुसाइड के मामले में सास और साली को 2 महीने बाद मिली जमानत, पत्नी निकिता और ससुर सहित चारों जेल में थे। ( Agra Techie Manav Sharma Case: Mother in Law & Sister in Law get bail#Agra )
आगरा की डिफेंस एस्टेट के रहने वाले मुंबई में टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह अपने डिफेंस एस्टेट में सुसाइड कर लिया था, सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था। इस वीडियो के आधार पर पत्नी निकिता और ससुरालीजनों से तंग आकर सुसाइड करने के मामले में मानव शर्मा के पिता एयरफोर्स से रिटायर नरेंद्र शर्मा ने 28 फरवरी को पत्नी निकिता, ससुर निपेंद्र शर्मा, सास पूनम सहित दो साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 14 मार्च को मानव शर्मा की सास पूनम और बड़ी साली को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था, इसके बाद अहमदाबाद से निकिता शर्मा और ससुर निपेंद्र शर्मा को अरेस्ट किया था, चारों जेल में हैं।
सास और साली को मिली जमानत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो महीने से अधिक समय बाद मानव शर्मा की सास पूनम शर्मा और साली को हाईकोर्ट से बुधवार को सशर्त जमानत मिल गई। इस मामले में अभी निकिता शर्मा और निपेंद्र शर्मा जेल में बंद हैं। पुलिस ने चारों को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 500 पन्नों की चार्जशीट लगाई है।