आगरालीक्स …Agra News : अपने पिता वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके बेटे न्यूरोसर्जन डॉ. शाश्वत मिश्रा, एम्स दिल्ली में प्रोफेसर बने। ( Agra News : Neurosurgeon Dr. Shashwat Mishra promote as Professor in AIIMS, Delhi#Agra )
आगरा से अपने खुद के हॉस्पिटल महानंदन हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट हुए वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा के बेटे एम्स, दिल्ली के न्यूरोसर्जरी विभाग में कार्यरत हैं। डॉ. आरसी मिश्रा भी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत रहे थे और कई जटिल सर्जरी करने से उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने आगरा को ही अपनी कर्म भूमि बना दिया था, एक जनवरी 2025 को वे अपने हॉस्पिटल महानंदन हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट हो गए।
ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी पर काम कर रहे डॉ. शाश्वत मिश्रा
न्यूरोसर्जन डॉ. शाश्वत मिश्रा ने एम्स, दिल्ली से 2003 में एमबीबीएस, एम्स से ही उन्होंने 2011 में एमसीएच की और सीनियर रेजीडेंट बने। इसके बाद एम्स, दिल्ली के न्यूरोसर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर बने। अब उन्हें प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया गया है। डॉ. शाश्वत मिश्रा ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी और बच्चों की न्यूरोसर्जरी पर काम कर रहे हैं उनके तमाम शोध हैं।