आगरालीक्स …Agra News : आगरा में पुरानी मंडी के पास मेट्रो ट्रैक के पास बस में लगी भीषण आग, आग की लपटें तेज होने पर सवारियों ने कूद कर बचाई जाने। दहशत भरा वीडियो। ( Agra News Video : Fire break out in bus near Purani Mandi Agra Metro Track#Agra )
आगरा में पुरानी मंडी चौराहे से आगे ताजगंज रोड पर जहां आगरा मेट्रो भूमिगत हो गई है, वहां बुधवार दोपहर में एक बस में आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में बेकाबू होती गईं। ड्राइवर ने बस वहीं रोक दी, जहां बस रोकी उसके आस पर कई रेस्टोरेंट और कार खड़ी हुई थी।
आग की लपटों से दहशत में आए लोग
कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं, आग की लपटों को देख लोग दहशत में आ गए। आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। आस पास के लोग जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए, काफी देर तक आग की लपटें उठती रहीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।