आगरालीक्स..Update News.. . आगरा में आधी रात को कारोबारी की कोठी में आग लग गई। आग की लपटें बेकाबू होने लगी, वीडियो के लिए क्लिक करें.. #firebusinessmanhouse# #agraupdate# #agranews#
आगरा के कमला नगर ई ब्लॉक में कारोबारी चिम्मनलाल गुनानी रहते हैं। कोठी में भूतल पर बने कमरों में जूते रखे हुए थे और पहली मंजिल पर वे परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार देर रात भूतल पर आग लग गई, आग की लपटें कुछ ही देर में बेकाबू होती गई। आस पास की कोठी से लोग बाहर निकल आए।
सुरक्षित बाहर निकला कारोबारी का परिवार
आग की लपटें तेज होने पर कारोबारी अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं और पूरे कोठी आग की लपटों से घिर गई।
दो घंटे में आग पर पाया जा सका काबू
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। स्थानीय लोग भी बाहर आ गए। करीब दो घंटे तक आग पर काबू पाने के प्रयास चलते रहे, इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से भूतल पर रखे जूते सहित एक्टिवा व अन्य सामान जल गया। आग का कारण और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।