आगरालीक्स… आगरा की रिहायशी कॉलोनी गांधी नगर में व्यावसायिक गतिविधियां चलने से क्षेत्रीय लोग परेशान हो रहे हैं। सड़कें खऱाब हो रही हैं।
निकलना तक हो जाता है दूभर
शहर की रिहायशी कॉलोनी गांधी नगर के लोगों का कहना है कि कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधिया नियम-कायदों को ताक में रखकर धड़ल्ले से चल रही हैं। इसकी वजह से कॉलोनी के लोगों का निकलना तक दूभर हो जाता है।

भारी वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग
लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में भारी वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग की जा रही है। वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया जाता है, जिससे कॉलोनी के वाशिंदे अपना वाहन लेकर भी नहीं निकल पाते हैं।
विरोध करने पर झगड़े पर हो जाते हैं उतारू
शिकायत करने पर वाहन चालक के साथ व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने वाले लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। भारी वाहनों से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। शोरगुल से बुजुर्ग और बीमार परेशान रहते हैं।
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियां रोके जाने और अवैध लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है। मांग करने वालों में सुनील अग्रवाल, विनोद कुमार, सीएस शुक्ला आदि शामिल हैं।