आगरालीक्स …आगरा में सफेदा आम की आवक बढ़ी, विजयवाड़ा और हैदराबाद से आया आम, 100 रुपये किलो बिक रहा आम हुआ सस्ता, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में आम की आवक कम होने से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक आम बिका, गर्मी में लोग मैंगो शेक पीना चाहते हैं लेकिन रेट अधिक होने से आम अभी तक आम लोगों की पहुंच से दूर था। लेकिन अब आम के दाम कम होने लगे हैं।
10 से 12 गाड़ी आम की हर रोज
आम की आवक बढ़ने लगी है, हर रोज 10 से 12 आम की गाड़ी आगरा में आ रही है। ये आम विजयवाड़ा और हैदराबाद से आ रहा है। अभी आगरा में सफेदा आाम की आवक बढ़ी है। इससे सफेदा आम के दाम गिरने लगे हैं।
40 से 55 रुपये किलो सफेदा आम
सफेदा आम की नवीन फल एवं सब्जी मंडी में आवक बढ़ गई और खरीदारी कम हो रही है। इससे आम के रेट गिरने लगे हैं। 150 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक बिका सफेदा आम अब 40 से 55 रुपये किलो प्रतिग्राम तक पहुंच गया है, बाजारों में आम 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।