आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवा क्रिकेटरों की पौध तैयार करने के लिए स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्लब का समर कैंप, जानें टाइमिंग, Fees, कहां संपर्क करें और देखें कोच कैसे दे रहे ट्रेनिंग। ( Agra News: Sports Wizards Club, Agra Summer Camp Start#agra )
गर्मियों की छुट्टी में समर कैंप भी शुरू हो गए हैं, सबसे ज्यादा क्रेज क्रिकेट का है। स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्लब, लाल गढ़ी, दयालबाग में क्रिकेट समर कैंप आज मंगलवार 20 मई से शुरू हो गया। समर कैंप में छह साल से अधिक के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए विशेषज्ञ कोच द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया जाएगा। स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्लब के संचालक कोच तरुण सिंह ने बताया कि समर कैंप में सुबह बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, 18 जून तक समर कैंप चलेगा। कैंप में ऐसे बच्चे जिन्होंने कभी क्रिकेट का बेट नहीं पकड़ा है वे एक महीने में स्ट्रेट में सिक्स मारने की क्षमता रखेंगे, इसी तरह से बॉलिंग और फील्डिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
लक्ष्य को पाने के लिए जिद्दी होना होगा
मंगलवार को स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्लब के समर कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के संपादक अवधेश माहेश्वरी ने किया, उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को अपना सर्वस्व सौंपकर ही सफलता का दरवाजा मिलता है। लक्ष्य को पाने के लिए जिद्दी होना होगा। पूर्व क्रिकेटर राम मोहन कपूर ने कहा समय की उपयोगिता को पहचानना होगा। समय से उठना होगा, समय से सोना। कोच तरुण सिंह ने कहा लगन के साथ साथ खिलाड़ी को निरंतर अभ्यास की आदत भी डालनी होगी। कार्यक्रम में बलदेव भटनागर, अनीश राजपूत, नवीन गोस्वामी, भंवर सिंह चौहान, शरद माहेश्वरी, आशीष बघेल, शिवेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
समर कैंप 20 मई से 18 जून
फीस 2500 रुपये प्रति खिलाड़ी
संपर्क करें — 9412332555