आगरालीक्स…आगरा की गर्मी ने किया बेचैन, हाल बेहाल….धरे रह गए मौसम विभाग द्वारा आंधी बारिश के आसार..
आगरा में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. पंखे और कूलर तक फेल हो गए हैं. सुबह 7 बजे से ही धूप अपने तेवर दिखाना शुरू कर दे रही है जबकि 10 बजे के बाद तो बाहर निकलना ही मुश्किल हो रहा है. दोपहर में मानो आसमान से आग बरस रही हो. आगरा लगातार प्रदेश के गर्म शहरों में टॉप 5 में बना हुआ है. दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग द्वारा लगातार आगरा में आंधी बारिश के भी आसार जताए हैं लेकिन दो दिन से आसमान पूरी तरह से साफ है और दिन के साथ रात को भी गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में अभी भी आंधी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं और आने वाले दिनों में कुछ गर्मी से राहत मिलेगी.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/05/25) 42.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/05/25) 28.6
Departure from Normal(oC) 3.1