आगरालीक्स….. आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन अरेस्ट.
आगरा के जैतपुर क्षेत्र के कमतरी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश ने अपना नाम पुलिस को राजेश बताया है। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है।
चोरी लूट से कई मामले
पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट किए गए बदमाशों पर चोरी, लूट सहित कई मामले हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।