आगरालीक्स ….आगरा में एमजी रोड पर रात में बाइक पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने पर युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया। जानें पकड़े जाने पर क्या बोला युवक, कान भी पकड़े, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, इस वीडियो में एक युवक रात में राजा की मंडी चौराहे से सेंट जोंस कॉलेज तक बाइक पर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा था। उसके साथी हूटिंग कर रहे थे। सेंट जोंस से हरीपर्वत चौराहे के बीच युवक बाइक पर खड़ा हो गया, एक तरफ पैर का हाथ छोड़कर बाइक चलाई।
युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट
थाना हरीपर्वत पुलिस द्वारा स्टंटबाज युवक आरिफ पुत्र मुमताज निवासी गांव अटूस थाना सिकन्दरा, आगरा को अरेस्ट कर लिया। उसके विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन कर उतावले व खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के संबंध में धारा 279 आईपीसी में अभियोग दर्ज किया गया है।
बाइक की सीज, कान पकड़े
युवक ने पुलिस के सामने कान पकड़ का माफी मांगी, कहा कि आगे से इस तरह का स्टंट कभी नहीं करेगा। मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है ।