Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ News @ 10:30 pm on 29th June-2022
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

News @ 10:30 pm on 29th June-2022

104

नईदिल्लीलीक्स… उपराष्ट्रपति के चुनाव की तिथि घोषित। ऑनलाइन गेमिंग, लॉटरी पर टेक्स टला। दिल्ली में पांच माह डीजल वाहनों पर रहेगी रोक।

उपराष्ट्रपति चुनाव को 6 अगस्त को होगा मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी हो गई है। चुनाव आयोग ने बुधवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त 2022 को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे।

उपराष्ट्रपति नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त तक

मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है।उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2022 होगी। इसके बाद 20 जुलाई को उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की जाएगी।

नामांकन वापसी 22 जुलाई तक

उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई होगी,राष्ट्रपति चुनाव के लिए अगर मदतान की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए 6 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के दिन ही वोटों की गिनती भी की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

टैक्स पर अगस्त के पहले हफ्ते में फिर होगी बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि जीएसटी परिषद ने कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंगमिं, घुड़घुदौड़ और लॉटरी पर 28 प्रतिशत कर लगाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता में मंत्रियों के एक समूह को मूल्मूयांकन तंत्र पर फिर से विचार करने और 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। इस मुद्दे पर फैसला करने के लिए परिषद अगस्त के पहले सप्ताह में फिर से बैठक करेगी,चंडीगढ़ में हुई जीएसटी परिषद की दो दिवसीय बैठक में मंत्री समूह की रिपोर्ट पर विचार तो किया गया, लेकिन इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका।

दरअसल, गोवा सहित कुछ अन्य राज्य इस बारे में अपनी आपत्तियां दर्ज करना चाहते हैं।

दिल्ली में पांच महीने रहेगी डीजल वाहनों पर रोक

दिल्ली में एक अक्तूबर से लेकर 28 फरवरी 2023 तक मध्यम व भारी वाहनों(डीजल से चलने वाले) के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सर्दी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

सर्दियों में वायु प्रदूषण रोकने को उठाए हैं कदम

एक अधिकारी के मुताबिक, हर साल सर्दी में दिल्ली की हवा बिगाड़ने में एनसीआर से आने वाले माल वाहनों की भी भागीदारी होती है। इसको देखते हुए पांच महीने के लिए ऐसे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि इन दिनों ही हवा की गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए बीते 15 जून को दिल्ली सरकार ने अपने पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश को पत्र को लिखा था। पत्र में राज्य सरकारों से केवल बीएस-6 बसों को ही दिल्ली में प्रवेश देने की अनुमति देने की बात कही गई थी।

अयोध्या में भक्तों को मिलेगी तिरुपति बालाजी मंदिर जैसी सुविधा

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी जैसी सुविधा मिलेगी। राम मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए तिरुपति जैसी व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल तिरुपति भेजा गया है ताकि वो वहां जाकर पूरी व्यवस्था का अध्ययन कर सकें। गौरतलब है कि रामलला के पक्ष में आए कोर्ट के फैसले के बाद से अयोध्या राम मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।सामान्य दिनों में हर रोज 20 से 25 हजार लोग रामलला के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। वहीं किसी खास मौके पर ये संख्या बढ़कर एक लाख से ज्यादा हो जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!