Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: (Video)Police attached assets worth Rs 38 lakh of Farid Pehalwan under Gangster Act…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra News: (Video)Police attached assets worth Rs 38 lakh of Farid Pehalwan under Gangster Act…#agranews

267

आगरालीक्स…(VIDEO) आगरा पुलिस ने की एक और सट्टेबाज की कुर्की. 15 से ज्यादा मुकदमों में नामजद फरीदउद्दीन उर्फ फरीद पहलवान की लाखों की संपत्ति कुर्क.

आगरा पुलिस लगातार सट्टेबाजों और मारपीट करने वालों के खिलाफ एक्शन में है. पुलिस द्वारा इनके खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जा रही है. सोमवाहर को पुलिस ने थाना मंटोला क्षेत्र के अभियुक्त फरीदउद्दीन उर्फ फरीद पहलवान के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही धारा अंतर्गत 14(1) up gangster एक्ट के अंतर्गत की गई. इसमे आज के बाजार मूल्य के अनुसार 38 लाख रुपये लगभग की संपत्ति कुर्क की गई है, जिसमे राजश्री अपार्टमेंट पूजा नगर में एक आवासीय फ्लैट स्थित है. पुलिस ने बताया कि फरीद पहलवान के खिलाफ थाना मंटोला में गैंगस्टर दर्ज है. इसके खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है.

तेल माफिया और शातिर अपराधी की हो चुकी है कुर्की
बता दें कि इससे पहले शातिर अपराधी सनी कबाड़िया और तेल माफिया नीरज के खिलाफ भी कुर्की की जा चुकी है. शातिर अपराधी सनी कबाड़िया पुत्र रामबाबू निवासी भगत की झोपड़ी, नगला गूलर थाना जगदीश पुरा द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस ने ढोल नगाड़ा बजाकर मुनादी कराते हुए संपत्ति कुर्क की कार्यवाही की गई. शातिर अपराधी सनी कबाडिया पर 16 मुकदमे थानों में दर्ज हैं. इसकी 3 करोड रुपए की संपत्ति पुलिस प्रशासन द्वारा कुर्क की गई. वहीं बीते शनिवार को शनिवार को थाना अंतर्गत ताजगंज अभियुक्त नीरज के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही धारा अंतर्गत 14(1) up gangster एक्ट के अंतर्गत की गई, जिसमें आज के बाजार मूल्य के अनुसार 2.25 करोड़ रुपये लगभग की संपत्ति कुर्क की गई है. इसमें शास्त्रीपुरम में एक आवासीय मकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठान संजय प्लेस में स्थित है. बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार माफियाओं व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!