आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ के गोल्डन जुबली (50 वर्ष पूर्ण होने पर) सेलीब्रेशन में जीवन्त हुईं विस्मृत स्मृतियां…
होटल क्लार्क-शी-राज में हुआ सेलीब्रेशन
रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ के गोल्डन जुबली (50 वर्ष पूर्ण होने पर) वर्ष सेलीब्रेशन के आयोजन ने पुरानी स्मृतिया को जीवन्त कर दिया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपा रावत ने स्लाइड शो के माध्यम से 1971 में स्थापिक क्लब द्वारा किए सेवा कार्यों और फोटोग्राफ के झरोखे में प्रस्तुत किया तो विस्मृत यादें ताजा हो उठी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डॉ. एसपी सिंह बघेल ने विश्व में रोटरी क्लब की स्थापना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पोलियो व मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने में रोटरी क्लब का विशेष योगदान रहा है। कोविड वैक्सीन को इस सदी का अमृत बताते हुए कहा कि समाजसेवा और राजनीति में गोल कितने बचाए इसकी जिक्र नहीं होता लेकिन गोल कितने खाए इस बात की चर्चा हो जाती है।

क्लब के डीजी मुकेश सिंघल ने कहा कि मानव से मानव का सा व्यवहार करना ही रोटरी है। वहीं क्लब की संस्थापक सदस्यों में एक पीडीजी राम नारायण अग्रवाल को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने क्लब में अपनी पांच दशक की यात्रा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि क्लब की लीडरशिप को निखारें और उन्हें समाज सेवा का मौके दें, हमारा यही प्रयास रहा। इस अवसर पर क्लब की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। संचालन डॉ. माया श्रीवास्तव, मृगेश कुलश्रेष्ठ व धन्यवाद ज्ञापन सुमन भास्कर ने दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव एसएस भारती, पूर्व मंडलाध्यक्ष आईएस तोमर, अरुण जैन, लक्ष्मी कान्त बंसल, नरेश सूद, एसके राजू, राजीव टंडन, शरद चंद्रा, शारदा विवि के कुलाधिपति पीके गुप्ता, संस्थापक सदस्य महावीर वर्मा, एसपी गुप्ता, एसपी कपूर, राज राजन बंसल, डॉ. अश्वनि श्रीवास्तव, डॉ. यूसी सेठ, सुशील जैन, डॉ. जीसी सक्सेना, डॉ. मनोज रावत, रुचिका जैन, हेमा सिंघल, अनीता भारती, निशा बंसल, नरेन्द्र बंसल, पवन गर्ग, बीसी चौरसिया, एससी जैन, विनय चंद सेठ, संजय शर्मा, अमित अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, पंकज सक्सेना, अनिल भार्गव, गगन वर्मन, योगेन्द्र राज आदि उपस्थित थे।