आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में आज ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा है, परीक्षा केंद्रों की वेबकैम से निगरानी। ( Agra News: Village Development Officer exam today in Agra)
अपर जिलाधिकारी नगर अनूप कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम विकास अधिकारी पद हेतु परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को संपन्न कराए जाने हेतु 20 सेक्टर तथा 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगभग 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंग। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक तथा एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान प्रत्येक कमरे में वेबकैम कैमरे से निगरानी रखी जाएगी, वेबकैम कैमरे जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ लखनऊ मुख्यालय से भी कनेक्ट रहेगें।
मोबाइल पर रोक
परीक्षा केन्द्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा किसी को भी फोन की अनुमति नहीं है तथा मोबाइल फोन का उपयोग सिर्फ शासकीय सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु करेंगे। प्रवेश द्वार पर ही अभ्यार्थियों की तलाशी ली जाए तथा फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि को ज़मां कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाए।