आगरालीक्स…Agra News: आगरा की गर्मी में आंखों को भी परेशानी हो रही है। आंखों में दर्द और जलन से कैसे बचें। ( Agra News: Eye infection due to heat waves in Agra)
आगरा में तापमान लगातार बढ़ रहा है, दिन का तापमान 43 डिग्री को पार कर चुका है। यूवी किरणें आंखों को नुकसान पहुंचाने लगी हैं, ज्यादा देर तक धूप में रहने पर आंखों में दर्द और किरकिराहट की समस्या होने लगी है।
साफ पानी से आंख को धोएं
नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि धूप में निकलने से बचें। तेज धूप में छाता लेकर निकलें। इसके साथ ही आंखों को साफ पानी से धोते रहें इससे आंखों में दर्द की समस्या और किरकिराहट नहीं होगी।