आगरालीक्स…आगरा में उमस को और बढ़ा रही बूंदाबांदी. तापमान अभी भी सामान्य से अधिक. कल सावन के पहले सोमवार को हो सकती है तेज बारिश…जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. झमाझम बारिश का इंतजार आगरावासियों को है लेकिन कभी—कभी हो रही कुछ देर की बूंदाबांदी इस उमस को और अधिक बढ़ा रही है. रविवार को भी सुबह से बादलों का डेरा लगा रहा. कभी बूंदाबांदी भी हुई लेकिन फिर दिन में धूप निकल आई. शाम को भी बादल आए और कुछ पलों की बूंदाबांदी कर गायब हो गए. ऐसे में उसम और अधिक बढ़ गई. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सावन के पहले सोमवार को जोरदार बारिश के आसार हैं. मंगलवार को भी तेज बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 02/08/26) 34.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/08/26) 27.1
Departure from Normal(oC) 0.4