Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Vyas Peethacharya Dr. Shyam Sundar Parashar told the glory of Shrimad Bhagwat Katha in Raj Devam…#agranews
आगरा

Agra News: Vyas Peethacharya Dr. Shyam Sundar Parashar told the glory of Shrimad Bhagwat Katha in Raj Devam…#agranews

195

आगरालीक्स…वेद रूपी कल्पवृक्ष का रसमय फल है श्रीमद्भागवत कथा. राज देवम में हो रही कथा में व्यास पीठाचार्य डा. श्याम सुंदर पाराशर ने बताईं श्रीमद्भगवत कथा की महिमा

श्रीमद्भागवत कथा कल्पवृक्ष रूपी वेदों का रसमय फल है। कलयुग में संसार रूपी भवसागर को पार करने के लिए श्रीहरि का नाम ही सहायक है। सतयुग, त्रैत्रा और द्वापर में जो फल कठिन तपस्या से प्राप्त होता था, कलयुग में केवल श्रीहरि की भक्ति और भजन के प्राप्त हो सकता है। यहां तक की मन में प्रभु के चिन्तन मात्र से भी प्रभु अपने भक्तों के कष्ट हर लेते हैं। परन्तु भक्ति निस्वार्थ होनी चाहिए। राजा परिक्षित व कलयुग के बीच प्रसंग का वर्णन करते हुए आज श्रमद्भवताचार्य डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कलयुग में श्रीहरि के भजन और भक्ति की महिमा का वर्णन किया। भीष्म व कुन्ति स्तुति के संगीतमय वर्णन ने जहां भक्तों को भावुक कर दिया वहीं परिक्षित की जन्म कथा सुन कथा स्थल पर श्रीहरि के जयकारे गूंजने लगे।

फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम रिसार्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा आज व्यासपीठाचार्य डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि धर्म का आचरण सत्य का पालन होता है। सेवा में जब कपट और स्वार्थ आ जाए तो वह कपट पूर्ण धर्म बन जाता है। निष्काम भाव से वेद शास्त्रों की आज्ञा का पालन करना ही सच्चा धर्म है। कहा धर्म चार पैरों पर खड़ा होता है। सत्य, तप, दया और पवित्रता। परन्तु आज धर्म सिर्फ एक ही पैर सत्य पर खड़ा है। तप, दया और पवित्रता का लोप हो गया है। राजा परिक्षित व कलयुग के संवाद का वर्णन करते हे कहा कि जुआ, मदिरापान, व्यभिचार और हिंसा ये कलयुग के चार केन्द्र बिन्दु हैं। कलयुग के प्रभाव से बचना है तो इनसे चारों से दूरी बनाकर रखें। केवल हरिनाम ही कलयुग के प्रभाव से बचा सकता है।

निर्विकार शुकदेव व राजा परिक्षित की जन्मकथा का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे श्रीहरि ने उत्तरा के गर्भ में अर्जुन पुत्र परीक्षित की रक्षा की। संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा ने अंत में आरती की। इस अवसर पर मुख्य रूप से बेबीरानी मौर्य राजा अरिदमन सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह, पीएल शर्मा, धनकुमार जैन, सुनील शर्मा, भवेन्द्र जी, मुरारीलाल दीक्षित, जितेन्द्र रावत, मदुसुदन शर्मा, मनोजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

उमा कहऊं मैं अनुभव अपना, सत हरि भजन जगत सब सपना…
तुलसीदास जी के भजन में बोलेनाथ व माता पार्वती के संवाद उमा कहऊं मैं अनुभव अपना, सत हरि भजन जगत सब सपना… की व्याख्या करते हुए कहा कि सिर्फ श्रीहरि का भजन ही सत्य। जगत तो केवल सपना है। श्रीहरि का भक्त बनने पर ही जगत की माया का खेल समझा जा सकता है। सत, रज और तम से निर्मित जगत सत्य ही लगता है। ज्ञान वैराग्य की दृष्टि मिलने पर ही सत्य का भान होता है। श्रीहरि की माया के स्वरूप का ज्ञान हो गया तो समझो कल्याण हो गया।

मेरा तार हरि से जोड़े ऐसा कोई संत मिले…
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीहरि के कीर्तन पर भक्ति में खूब झूमें भक्त। मेरा तार हरि से जोड़े, ऐसा कोई संत मिले…, जादू भरी तेरी आंखें जिधर गई…, श्रीराधे-राधे, जय श्यामा-श्यामा… जैसे भजनों पर भक्ति के सरोवर में वृद्धजन, युवा और बच्चों के रूप में उपस्थित हर श्रद्धालू झूमता और तालियों के साथ स्वर से स्वर मिलाता नजर आया। श्रीमद्भागवत कथा सुनने फतेहाबाद, बाह सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। सूरकुटि के छात्र भी प्रतिदिन पहुंच रहे हैं कथा श्रवण करने।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!