आगरालीक्स…आगरा के किशोरों में नशे की लत, डिपग्रेशन, आत्महत्या करने की टेंडेंसी और सेल्फ हार्म की प्रवृत्ति की जागरूकता को वॉक फार एएचए का आयोजन हुआ…
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की ओर से 20 मार्च से 27 मार्च तक चल रहे इंटरनेशनल एडोलेसेंट हेल्थ वीक में आज शनिवार को आगरा IAP और आगरा एडोलिसेंट चैप्टर की ओर से रवि हॉस्पिटल से शहीद स्मारक तक वॉक फॉर एएचए (Walk for AHA) का आयोजन किया गया. इसमें करीब 30 से 40 बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया. इस वॉक का उद्देश्य लोगों को किशोरावस्था में होने वाली बीमारियों जैसे नशे की लट, डिप्रेशन, आत्महत्या करने की टेंडेंसी और सेल्फ हार्म की प्रवृत्ति के प्रति जागरूक करना था. विश्व भर में हर वर्ष तकरीबन 7 लाख किशोर आत्महत्या जैसे विभत्स कदम उठाते है, इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि माता-पिता, स्कूल के शिक्षकों व स्वयं बच्चों को किशोरों में होने वाली समस्याओं के प्रति अवगत कराया जाए.

वॉक के अंत में डॉ प्रदीप चावला, डॉ संजीव अग्रवाल, डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ आरएन द्विवेदी, डॉ अरुण जैन और डॉ संजय सक्सेना ने किशोरों में होने वाली बीमारी की जानकारी दी. मुख्य आयोजक डॉ राहुल पेंगोरिया व डॉ स्वाति द्विवेदी रहे. डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ अश्विनी यादव, डॉ सुनीत पाठक, डॉक्टर मुकेश भारद्वाज, डॉक्टर मुकेश चौधरी, डॉ विभा भारद्वाज, डॉ संध्या जैन, डॉक्टर सुभाषिनी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, डॉ अरुण प्रकाश गुप्ता, डॉ मनीष सिंह, रविंद्र भदौरिया, डॉ अरुण जैन, डॉक्टर सुमीत तनेजा, सोनिया भट्ट, डॉ प्रीति जैन आदि उपस्थित रहे.