Tuesday , 14 January 2025
Home हेल्थ Agra News: Walkathon for breast cancer awareness held in Agra…#agranews
हेल्थ

Agra News: Walkathon for breast cancer awareness held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्तन कैंसर जागरूकता के लिए हुई वॉकथॉन. एओजीएस और नारी अस्मिता ने किया महिलाओं को जागरूक

आगरा ऑब्स्टेट्रिकल एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी और नारी अस्मिता ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए एक वॉकथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डॉ. सविता त्यागी, अध्यक्ष एओजीएस, ने महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में जागरूक किया। डॉ. त्यागी ने बताया कि 21 साल की उम्र से हर महिला को अपने स्तनों की जांच हर महीने करनी चाहिए। इसमें स्तनों की गांठ, डिस्चार्ज या आकार में परिवर्तन की जांच करनी चाहिए। हर तीन साल बाद डॉक्टर से जांच करानी चाहिए और 45 साल के बाद हर तीन साल में मैमोग्राफी करानी चाहिए।

डॉ. सुधा बंसल ने बताया कि भारत में स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे बड़ा कैंसर है। डॉ. आरती ने स्तन की जांच करने के तरीके के बारे में बताया। डॉ. रत्ना शर्मा और डॉ. सीमा सिंह ने खान-पान और एक्सरसाइज के महत्व को स्तन कैंसर रोकथाम में समझाया। इस कार्यक्रम में डॉ. निधि बंसल, डॉ. अर्चना सिंघल, डॉ. विजया सोनी, डॉ. संगीता बंसल, डॉ. नमित शिरोमणि, डॉ. नीलम, डॉ. रचिता, और डॉ. रेखा रानी एवं नारी स्मिता से किरण उपाध्याय, पूनम, ममता गुप्ता, डॉ पंकज किरण समेत कई अन्य महिला डॉक्टर मौजूद थीं।

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Doctors celebrated New Year as National Youth Day in Agra

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया नव...

हेल्थ

Health News: More than 150 complex surgeries done in Sarkar hospital, Agra in one year

आगरालीक्स… आगरा के सरकार हॉस्पिटल में एक साल में हुई 150 से...

हेल्थ

Agra News: Dr. Narendra Malhotra and Dr. Jaideep Malhotra received Fogsy Legend, Adhuna and Fogsy Queens Award….#agranews

आगरालीक्स…स्त्री रोग विशेषज्ञों के सालाना महाकुंभ में छाए आगरा के डाॅक्टर. डाॅक्टर...

हेल्थ

Health News: People are being made aware about TB by going door to door in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घर—घर जाकर टीबी के प्रति लोगों को किया जा रहा...