आगरालीक्स…आगरा चौपाटी पर बड़ी स्क्रीन पर देखें भारत—आस्ट्रेलिया का मैच. विश्व कप के सभी मैचों का ले सकेंगे आनंद
भारत में इस बार क्रिकेट विश्वकप का आयोजन चल रहा है. आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा. इस विश्व कप में भारत का यह पहला मैच है जो कि चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऐसे में पूरे देश की तरह आगरा में भी क्रिकेट विश्व कप को लेकर क्रेज है. ऐसे में आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से आगराइट्स के लिए विश्व कप के मैचों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एक बेहतरीन पहल की जा रही है.

आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित ताजनगरी में संचालित आगरा चौपाटी पर आगराइट्स अब रोजाना वर्ल्ड कप के मैच का मजा ले सकते है. चौपाटी घूमने आने वालों के लिए चौपाटी में मैच का अलग ही आनंद आने वाला है. वर्ल्ड कप के हर मैच का लाइव टेलीकास्ट का सीधा प्रसारण आगरा चौपाटी पर अब देख सकते है.