आगरालीक्स…. दुखद, आगरा में 12 महीने की मासूम जेसीबी के नीचे आई, दर्दनाक मौत।
आगरा के शाहदरा चुंगी, थाना ट्रांस यमुना कालोनी क्षेत्र में एक प्लॉट को समतल किया जा रहा था। रविवार सुबह से प्लॉट में जेसीबी चल रही थी। यहां काम कर रहे मजदूर के बच्चे भी खेल रहे थे। जेसीबी को चालक प्लॉट को समतल करने में लगा हुआ था।
जेसीबी के नीचे आने से दर्दनाक मौत
जेसीबी को चालक आगे पीछे कर रहा था। इसी दौरान प्लॉट पर खेलती हुई 12 महीने की मासूम खुशी जेसीबी के पाच पहुंच गई, जैसे ही चालक ने जेसीबी पीछे की, खुशी जेसीबी के नीचे आ गई। उसकी चीख निकली, कोई कुछ समझ पाता तब तक जेसीबी मासूम के ऊपर से निकल चुकी थी। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।