आगरालीक्स आगरा में कमला नगर के मुख्य बाजार में बने मॉडल रोड पर भरा पानी, टाइल्स धंसी, मॉडल रोड बनाने पर खर्च किए गए नौ करोड़ रुपये।
आगरा में नगर निगम द्वारा 10 जगहों पर मॉडल रोड बनाए जा रहे हैं। कमला नगर में नौ करोड़ रुपये से एक किलोमीटर में मॉडल रोड बनाया गया। मुख्य बाजार में बनाए गए मॉडल रोड के लिए कई महीने तक खोदाई चलने से दुकानदार परेशान रहे। मॉडल रोड पर टाइल लगा दी गईं, अब यहां पानी भरने लगा है। पानी की लाइन लीक होने और नाली चोक होने से मॉडल रोड पर गंदा पानी आ गया है, टाइल्स धंसने लगी हैं।
लोगों में आक्रोश
कमला नगर में नौ करोड़ रुपये से नगर निगम द्वारा बनाए गए मॉडल रोड पर पानी भरने से लोगो में आक्रोश है। कई दिनों से पानी भरा हुआ है लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पानी की लाइन में लीकेज की मरम्मत जलकल विभाग करेगा, इसके लिए खोदाई की जाती है तो मरम्मत भी जलकल विभाग को करनी होगी।