Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News: Water Pyaau of Sankalp Sanstha started in Collectorate…#agranews
आगरा

Agra News: Water Pyaau of Sankalp Sanstha started in Collectorate…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में कुछ संस्थाएं लगातार प्याऊ लगा रही हैं. पशु पक्षियों का भी रखा जा रहा ध्यान.

आज आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में संकल्प की जलसेवा “प्याऊ” का शुभारंभ श्रीमती शुभांगी शुक्ला,(ए.डी.एम.,वित्त एवं राजस्व, पी.सी.एस.), डॉ.डी.वी.शर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी), अशोक चौबे (डी.जी.सी.राजस्व) एवं लोकेंद्र शर्मा (महासचिव,कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर,माल्यार्पण कर किया गया।सभी अतिथियों का स्वागत चंदन लगाकर एवं पटका पहना कर किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण विभाग से मोहनलाल जी,नरेंद्र भारद्वाज,रवि चौबे,अमल शर्मा,एडवोकेट, ब्रजेश शर्मा “गुड्डा” गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिनका पटका पहना कर सम्मान किया।

अपने संबोधन में इस अवसर पर श्रीमती शुक्ला ने जीवन के लिए जल के महत्व को बताया एवं जल का महत्व न केवल मानव अपितु पशु, पक्षी आदि के लिए भी अति आवश्यक बताया।एवं इनके लिए भी जल की व्यवस्था के लिए भी सुझाव दिया।संकल्प के इस प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ.डी.वी.शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस भीषण गर्मी में संकल्प द्वारा की जा रही सेवा,एक यज्ञ के समान है।और इस सेवा से यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है।इसके लिए संकल्प की पूरी टीम बधाई की पात्र है।

संकल्प के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि संकल्प विगत 12 वर्षों से लगातार विभिन्न जनउपयोगी स्थानों पर इसी प्रकार जल सेवा करता रहा है।जल सेवा प्रतिदिन लगातार 6 महीने सेवा करता रहेगा एवं शीघ्र ही अन्य जनउपयोगी स्थानों पर संकल्प जल सेवा शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिल्क शेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संकल्प से,ब्रजेश पंडित,राजेश अग्रवाल,,सोमा सिंह,धर्मवीर कौशिक,अंशुल पंडित,उषा वर्मा,आशीष लवानियां, अर्जुन सिंह,मनोज गुप्ता,ए. के.सिंह,राजकपूर,सलमान अब्बासआदि रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!