आगरालीक्स…. आगरा में यमुना किनारा रोड वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी तक बंद, बदला गया रूट, एक से दो किलोमीटर लंबा हुआ रास्ता, जाम भी लगेगा। जानें किस रास्ते से आ जा सकेंगे, कब तक बंद रहेगा रास्ता।

आगरा में व्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। इसका अलग अलग चरण में काम चल रहा है। पाइप लाइन डालने के लिए गहरी खोदाई की जाती है, इसके लिए रास्ता बंद कर दिया जाता है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी तक पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते सोमवार से वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी रोड को बंद कर दिया गया है।
20 अप्रैल तक बंद रहेगा रोड
वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी तक पाइप लाइन डालने का काम 20 अप्रैल तक चलेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट आनंद मेनन का मीडिया से कहना है कि पाइप लाइन डालने का काम 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा, 20 अप्रैल तक रोड बंद रहेगा।
अब इस रास्ते से आ जा सकेंगे
-वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी की ओर जाने वाले वाहन जिनको यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी और फतेहाबाद मार्ग की ओर जाना है, वे रामबाग चौराहे से थाना एत्माउददौला के सामने से आंबेडकर पुल से होते हुए यमुना किनारा रोड तक पहुंचेगे।
-शहर के वाहन यमुना किनारा रोड पर जाने के लिए वाटरवर्क्स की जगह सुल्तानगंज की पुलिया से फ्री गंज होते हुए यमुना किनारा रोड पर पहुंचेंगे
-हाथी घाट से जीवनीमंडी होकर वाटरवर्क्स तक जाने वाले वाहनों को आंबेडकर पुल से होते हुए यमुना ब्रिज पर पहुंचना होगा, वहां से रामबाग चौराहे पर पहुंचेंगे, इसके बाद वाटरवर्क्स की तरफ जाएंगे।