आगरालीक्स…आगरा का वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी का मार्ग अभी नहीं खुलेगा. 15 दिन और बढ़ाया रूट डायवर्जन…
वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइप लाइन को 50 मीरट की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य किया जा रहा है. यह काम पहले 25 मार्च से शुरू होना था लेकिन उपकरण नहीं आ सके हैं, जिसके कारण 28 मार्च से 15 अप्रैल तक इस काम के लिए रूट डायवर्जन किया गया लेकिन काम पूरा न होने की दशा में जल संस्थान की ओर से प्रशासन से 30 अप्रैल तक की अनुमति मांगी थी जो दे दी गई हे.

रूट डायवर्जन यह होगा
वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाला ट्रैफिक जो यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाएगा, वो सभी वाहन रामबाग चौराहा से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जांएगे.
हाथीघाट की ओर से जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए एत्माद्दौला स्मारक के समाने से रामबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे