आगरालीक्स…. आज गर्मी में चकराने लगेगा सिर, अभी तक का सबसे अधिक तापमान आज रिकॉर्ड किया जा सकता है, जानें क्या है मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में गुरुवार का दिन अभी तक का सबसे गर्म दिन हो सकता है। सुबह से ही गर्मी हो गई है और धूप भी तेज होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और दोपहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

28 मार्च तक 43 डिग्री पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मार्च तक तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 25 से 26 डिग्री के बीच में रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
24-Mar 24.0 40.0 Mainly Clear sky
25-Mar 24.0 40.0 Mainly Clear sky
26-Mar 24.0 40.0 Mainly Clear sky
27-Mar 25.0 41.0 Mainly Clear sky
28-Mar 27.0 43.0 Mainly Clear sky
29-Mar 28.0 42.0 Mainly Clear sky