आगरालीक्स…… आगरा में डॉक्टर पति का 20 सेंटीमीटर के आकर की रोटी न बनाने पर पत्नी से विवाद, परिवार परामर्श केंद्र में दर्ज 354 मामले उच्च शिक्षित दंपती के, जानें क्या है पति पत्नी के बीच में विवाद के प्रमुख कारण।
आगरा में पति पत्नी के बीच के विवादों को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलिंग की जाती है। मगर, पिछले कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच के विवाद के कारण भी बदल गया है और मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें भी उच्च शिक्षित दंपती के बीच के विवाद के मामले तेजी से बढ़े हैं, इनके बीच के विवाद के कारण भी अजब गजब हैं।

20 सेंटीमीटर की रोटी न बनाने पर बिगड़े डॉक्टर पति
आगरा में एक डॉक्टर पति का पत्नी से विवाद चल रहा है, मामले परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। यहां काउंसलिंग में पता चला कि डॉक्टर पति अपनी पत्नी से इसलिए नाराज हैं कि वे 20 सेंटीमीटर के आकार की रोटी नहीं बनाती है। रोटी का आकार छोटा या बड़ा होता है लेकिन डॉक्टर को चाहिए 20 सेंटीमीटर की ही रोटी।
अब पतियों को भी पीटने के मामले
आगरा में पति पत्नी के बीच के मामलों में मारपीट के भी आरोप लग रहे हैं। अभी तक पत्नी अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाती थी लेकिन अब पति भी पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। घरेलू हिंसा का 346 मामले दर्ज हुए हैं।
मोबाइल के कारण भी हो रहा विवाद
पति पत्नी के बीच के विवाद में मोबाइल भी एक बड़ा कारण हैं। 398 मामले ऐसे हैं जिनमें पति पत्नी के बीच में विवाद का कारण मोबाइल है।
ये है स्थिति
परिवार परामर्श केंद्र में कुल केस 3245
महिला थाने में केस 411