आगरालीक्स…आगरा में मौसम विभाग के पूर्वानुमान फेल. न बादल छाए और न बारिश. उमसभरी गर्मी ने किया हाल बेहाल…जानें तापमान
मौसम विभाग ने आगरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई थी. 23 जून से तीन दिन तक लोगों से भारी बारिश से सचेत रहने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी लेकिन आगरा में न तो बारिश हुई और न ही बादल छाए. सुबह से निकल रही धूप और उमस ने हाल बेहाल कर दिया है. बारिश होने का नाम नहीं ले रही है. कभी—कभी बादल छाए भी लेकिन वो पलभर में ही गायब हो जा रहे हैं. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अभी भी आगरा में बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 25/06/25) 36.4
Departure from Normal(oC) -2.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/06/25) 28.6
Departure from Normal(oC) 0.1