आगरालीक्स…चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, स्टीमर संचालन बंद. यात्रियों के लिए होने लगी परेशान
पिनाहट के चंबल घाट पर नदी में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जो बढ़कर लगभग 118 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद स्टीमर सेवा को बंद कर दिया गया। जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पिनाहट चंबल नदी में कोटा बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जल स्तर बढ़ गया जो बुधवार सुबह 118मीटर तक पहुंच गया। चंबल नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर पूर्ण रूप से जलमग्न हो गया। पानी की बढ़ती स्थिति को देखकर स्टीमर सेवा बंद कर दी गई जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री चंबल नदी के किनारे प्रतीक्षा करते हुए दिखे। एसडीएम बाह हेमंत कुमार बिंद ने बताया कि चंबल नदी में जल स्तर कम होने पर स्टीमर का संचालन पुनः चालू किया जाएगाउत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य को जोड़ती है चंबल नदी
पिनाहट चंबल नदी उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्य की सीमा को जोड़ती है जिससे हजारों यात्री यहां स्टीमर से पार होते हैं किंतु चंबल नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण यात्रियों को 90 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।