आगरालीक्स …आगरा में सुबह सर्दी के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ने लगा है, डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि धूप निकलने पर ही टहलने जाएं। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार की सुबह सर्द हवा चलने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। बादल छा गए हैं और ठंडी हवा चल रही है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तापमान बढ़ेगा और 28 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है।

28 नवंबर से छाएगी धुंध
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 28 नवंबर से धुंध छाएगी, इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
25-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
26-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
27-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
28-Nov 12.0 27.0 Mist
29-Nov 11.0 26.0 Mist
30-Nov 11.0 26.0 Mist