आगरालीक्स ….आगरा में तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंचा, सुबह और रात में चलने लगी ठंडी हवा। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सोमवार को सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है, सुबह कुछ देर के लिए धुंध छाई। सुबह सात बजे के बाद धुंध छटने लगी है लेकिन अभी धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी और तापमान भी बढ़ेगा।

दो दिसंबर से धुंध
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिसबंर से मौसम बदल जाएगा। दिन भर धुंध छाएगी और तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
28-Nov 11.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
29-Nov 11.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
30-Nov 11.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
01-Dec 10.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
02-Dec 10.0 26.0 Mist
03-Dec 10.0 26.0 Mist