आगरालीक्स आगरा में कड़ाके की सर्दी के चलते 11 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार सुबह से ही धुंध छाई हुई है, सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में भी धुंध छाई रहेगी, लेकिन कुछ देर के लिए धूप निकलेगी इससे सर्दी से हल्की राहत मिल जाएगी। ( Agra News: Weather forecast for 9th January 2026 for Agra, School’s closed till 11th January)
10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश, 11 को रविवार
जिला प्रशासन के निर्देश पर डीआईओएस और बीएसए ने 10 जनवरी तक 12 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। 11 जनवरी को रविवार है ऐसे में अब 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।
आईएमडी का पूर्वानुमान
09-Jan 7.0 15.0 Fog or Mist would occur in early morning
10-Jan 8.0 16.0 Fog or Mist would occur in early morning
11-Jan 9.0 16.0 Fog or Mist would occur in early morning
12-Jan 9.0 17.0 Fog or Mist would occur in early morning
13-Jan 10.0 17.0 Fog or Mist would occur in early morning
14-Jan 10.0 19.0 Fog or Mist would occur in early morning