आगरालीक्स ….आगरा में गर्मी और उमस से बुरा हाल, तीन दिन बाद बदल जाएगा मौसम, मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में गर्मी का प्रकोप है, इसके साथ ही उमस भी बढ़ गई है। इससे लोग परेशान हैं। उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। गुरुवार को भी आगरा में सुबह से ही गर्मी है और लोग परेशान हैं। गुरुवार को भी आगरा में सुबह से ही गर्मी और चटक धूप निकल रही हे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।

26 जून से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 जून से आगरा का मौसम बदल जाएगा। बादल छाएंगे लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। बादल छाने से गर्मी से हल्की राहत मिल जाएगी।
आईएमडी का अनुमान
23-Jun 28.0 38.0 Mainly Clear sky
24-Jun 28.0 39.0 Mainly Clear sky
25-Jun 29.0 40.0 Mainly Clear sky
26-Jun 30.0 41.0 Partly cloudy sky
27-Jun 29.0 41.0 Partly cloudy sky
28-Jun 28.0 40.0 Partly cloudy sky