आगरालीक्स…. आगरा में गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल है, आठ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम, क्या है मौसम विभाग का अनुमान। #agralocalnews# #agratodaynews# #agranews# #agraweather#

आगरा में गर्मी कम नहीं हो रही है लू चलने से लोग बीमार हो रहे हैं। सुबह से ही गर्म हवा चलने लगती है और रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है, आगरा में दिन में तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है।
16 जून तक राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में गर्मी और लू से 16 जून तक राहत नहीं मिलेगी। शनिवार को भी आगरा में सुबह से ही गर्मी और सुबह का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच चुका है, गर्मी से लोग परेशान हैं।
आईएमडी का अनुमान
11-Jun 30.0 45.0 Heat Wave
12-Jun 30.0 45.0 Mainly Clear sky
13-Jun 30.0 44.0 Mainly Clear sky
14-Jun 31.0 44.0 Mainly Clear sky
15-Jun 31.0 44.0 Mainly Clear sky
16-Jun 30.0 43.0 Mainly Clear sky