आगरालीक्स….. आगरा में तापमान में गिरावट, तीन डिग्री नीचे पहुंचा तापमान। जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में शनिवार सुबह से धुंध छाने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।

17 नवंबर तक का जारी किया गया पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, आगरा में सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में तेज धूप निकलेगी। 17 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
12-Nov 16.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
13-Nov 16.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
14-Nov 16.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
15-Nov 15.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
16-Nov 15.0 25.0 Fog or Mist
17-Nov 14.0 25.0 Fog or Mist