आगरालीक्स…. आगरा में वीकएंड पर शादी समारोह की शॉपिंग के लिए लोगों की बाजारों में भीड़ लग रही है। जमकर खरीदारी की जा रही है।
नवंबर से सहालग शुरू हुए हैं और जनवरी 2023 तक चलेंगे। शादी समारोह के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ों के शोरूम के साथ ही ज्वैलरी शोरूमों पर सुबह से ही लंबी लाइन लग रही है। लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं।

कई तरह के बाजारों में आफर
शादी समारोह के लिए बाजारों में कई तरह के आफर भी दिए जा रहे हैं, इलेक्ट्रोनिक गैजेटस से लेकर अन्य उपकरणों की खरीद पर आफर उपलब्ध हैं। साथ ही शादी समारोह को देखते हुए बड़ी रेंज भी उपलब्ध है।