आगरालीक्स ….आगरा में आज से हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती, नंबर प्लेट न लगी होने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना, जानें वाहन के पीछे के किस नंबर तक के लिए अभी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता।

वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा रही है। इस नंबर प्लेट को स्कैन करते ही वाहन का ब्योरा मिल जाएगा, यह क्राइम रोकने के से लेकर कई मामलों में काम आएगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए चरण बदृध तरीके से अनिवार्यता की गई है। पहले ऐसे वाहन जिनके नंबर का अंतिम अंक शून्य से एक तक था, इसके बाद दो और तीन अंक के वाहनों के लिए अनिवार्यता की गई। इसके लिए कई मौके भी दिए गए। लेकिन अब सख्ती की जाएगी। शून्य से तीन अंक तक वाले जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
आज से होगी कार्रवाई
आरटीओ प्रशासन प्रमोद कुमार का कहना है कि शून्य से तीन अंक वाले वाहनों पर आरटीओ की प्रवर्तन विभाग की टीम कार्रवाई करेगी। आरटीओ प्रशासन प्रमोद कुमार का कहना है कि प्रवर्तन टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, अभी चार से नौ अंक वालों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
इस तरह लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की बुकिंग के लिए वेबसाइट पर लिंक पर क्लिक करें। राज्य, जिले का नाम व वाहन के प्रकार दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया या अन्य कमर्शियल वाहन आदि का चयन करते हुए संबंधित वाहन की कंपनी का चयन करें। आवेदन करते समय अपना नाम ई-मेल व मोबाइल नंबर अंकित कर आगे बढ़ें। इसके बाद हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विद कलर स्टीकर के विकल्प का चयन करें। फिर उत्तर प्रदेश राज्य के विकल्प का चयन करें। राज्य के बाद कमर्शियल अथवा गैर कमर्शियल वाहन के विकल्प में से अपने वाहन का प्रकार चयन करें। बुकिंग डिटेल के लिए प्रदर्शित आवेदन में जरूरी दस्तावेज, पंजीयन डेट, पंजीयन चिन्ह, चेसिस नंबर के लास्ट पांच अंक, इंजन नंबर के अंतिम पांच अंक व वाहन स्वामी से संबंधित अन्य दस्तावेज, जो स्वत: वाहन डाटाबेस से आएंगी। उन्हें पुन: देख लें। इसके बाद डीलर अप्वाइंटमेंट के विकल्प का चयन करें। डीलर के शहर का चयन करते हुए पिन कोड अंकित करें। इसके बाद डीलर में से सुविधानुसार किसी एक का चयन करें। साथ ही सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट की तिथि व समय के स्लॉट का चयन कर कंफर्म एंड प्रोसीड पर पर क्लिक करें।