आगरालीक्स ….आगरा में सुबह ठंड के बाद दोपहर में तेज धूप निकल रही है। दो दिन बादल भी छाएंगे। जानें कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गुरुवार को सुबह धुंध छाई रही, इससे विजिबिलिटी कम हो गई। सुबह सुबह वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। आठ बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है लेकिन मौसम में गर्माहट महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पांच और छह नवंबर को छाएंगे बादल
मौसम विभाग ने आठ नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, आगरा में पांच और छह नवंबर को बादल छा सकते हैं। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, 17 डिग्री तक तापमान रह सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
03-Nov 17.0 32.0 Mainly Clear sky
04-Nov 17.0 32.0 Mainly Clear sky
05-Nov 18.0 31.0 Partly cloudy sky
06-Nov 18.0 31.0 Partly cloudy sky
07-Nov 17.0 31.0 Mainly Clear sky
08-Nov 17.0 31.0 Mainly Clear sky