मथुरालीक्स ….आगरा रीजन के वृंदावन, मथुरा में गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, दो की मौत, जब आग लगी, गेस्ट हाउस फुल था। वीडियो के लिए क्लिक करें।
बसेरा ग्रुप का मथुरा मार्ग पर वृंदावन गार्डन गेस्टहाउस है। इसके दो ब्लॉक हैं, एक ब्लॉक में गेस्ट हाउस में रेस्टोरेंट हैं और सबसे ऊपर गोदाम है। गुरुवार सुबह गेस्ट हाउस के गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें उठती देख गेस्ट हाउस में ठहरे लोग बाहर निकल आए, स्थानीय लोग भी आ गए। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं।
हादसे में दो की मौत
आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। गेस्ट हाउस के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने में कर्मचारी उमेश,निवासी मांट मथुरा और वीरी सिंह निवासी कासगंज झुलस गए, आग की चपेट में आने से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई।
दो घंटे में आग पर पाया काबू,श्रद्धालु सुरक्षित
कार्तिक महीने के चलते मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में भीड़ है। वृंदावन गेस्ट हाउस के एक ब्लॉक में रेस्टोरेंट और गोदाम है और दूसरे ब्लॉक में श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। गेस्ट हाउस श्रद्धालुओं से फुल था, अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया, आग गोदाम से दूसरे हिस्से में नहीं फैलने दी, इससे श्रद्धालु सुरक्षित हैं।