आगरालीक्स….. आगरा की गणपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट में बिल्डर पर पार्किंग और पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर काम रूकवा दिया, इस मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है।
आगरा के सिकंदरा में गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड ने गणपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट विकसित किया है। इसमें 126 फ्लैट हैं। यहां रहने वाले दीपक गोयल, ब्रजेश वर्मा, राधेश्याम सहित सोसायटी के अन्य लोगों ने आरोप लगाए कि 2015 से लोग रह रहे हैं। अपार्टमेंट में पार्किंग और पार्क है। मगर, गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड के निदेशक द्वारा पार्किंग और पार्क पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, कब्जा करने की जानकारी होने पर अपार्टमेंट के लोगों ने हंगामा किया। अपार्टमेंट के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने यहां बन रही दीवार का निर्माण कार्य रुकवा दिया।

जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
इस मामले में गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड के निदेशक निखिल अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि जिस जगह पर निर्माण कराया जा रहा है वह राजस्व विभाग में कंपनी के स्वामित्व में है, इस मामले में पुलिस को कोर्ट का आदेश भी दिखाया गया है। थाना सिकंदरा के इंस्पेटक्र बलवान सिंह का कहना है कि अभी काम रुकवा दिया गया है, जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है।