आगरालीक्स …Agra News: मौसम में हो रहा बदलाव गर्भवती के लिए सावधानी बरतने वाला है, इस मौसम में कई तरह के संक्रमण फैलने का खतरा है। पेट संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। ( Agra News: Weather induced diseases increases in Agra#Agra)
तेज धूप निकलने के बाद बारिश होने से उमस बढ़ रही है। मौसम में आ रहे बदलाव से सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। इस मौसम में वायरल संक्रमण और सर्दी जुकाम से गर्भवती को बचाव करना चाहिए। इससे गर्भवती और गर्भस्थ शिशु को भी परेशानी हो सकती है।
पेट संबंधी बीमारियां बढ़ी
मौसम में आ रहे बदलाव से पेट संबंधी बीमारियां भी बढ़ गई हैं। फास्ट फूड के साथ ही बाजार में जूस पीने से भी दूषित पानी से होने वाले संक्रमण बढ़ने लगे हैं। लोगों को परेशानी होने लगी है।