आगरालीक्स…आगरा में बढ़ने लगा तापमान. ठंडी हवाओं की ही सर्दी. जानें आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में मौसम अब सामान्य होता जा रहा है. धीरे—धीरे करके तापमान बढ़ रहा है और सर्दी का असर कम हो रहा है. दिन में निकल रही तेज धूप अब लोगों को चुभने लगी है, हालांकि ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर अभी भी है. खासकर शाम होने के बाद और सुबह के समय सर्दी का प्रभाव ठंडी हवाओं के कारण हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से अभी भी एक डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम विभाग के अनुसार धीरे—धीरे तापमान बढ़ना अब शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.