आगरालीक्स…. आगरा के ईएनटी सर्जन का बनाया पराठा सोशल मीडिया पर वायरल,आपरेशन करते समय हाथ नहीं कापतें उन्होंने पराठा बनाया तो आलू भी बाहर झांकने लगे। बिना खाए चटकारे ले रहे लोग।

आगरा के प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डॉ. राजीव पचौरी, मधुवन प्लाजा का परिवार के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इसमें डॉ. राजीव पचौरी के हाथ में बेलन है, साथ में उनकी पत्नी डॉ. दीपा पचौरी और बेटियां हैं इनके साथ वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी चतुर्वेदी हैं।
पराठे में से झांक रहे आलू
ईएनटी सर्जन डॉ. राजीव पचौरी नाक, कान गले का आपरेशन करते हैं। जिन बच्चों को सुनाई नहीं देता है उनके निशुल्क आपरेशन कर रहे हैं। आपरेशन करते समय हाथ नहीं कांपते हैं लेकिन जब आलू का पाराठा बनाना तो आप ही देख लीजिए। यह पाराठा खुद ईएनटी सर्जन डॉ. राजीव पचौरी ने बनाया है वे फोटो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पराठा खाए बिना चटकारे
सोशल मीडिया पर पराठे का फोटो वायरल होने के बाद लोग चटकारे ले रहे हैं। इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कमेंट भी कर रहे हैं।